जामताड़ा

सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर में पुरातन छात्र इंजीनियर अशोक कुमार मंडल के निधन पर शोक सभा आयोजित                                    

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
  जामताड़ा : करमाटांड़ प्रखंड क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर, विद्यासागर के प्रथम मैट्रिक बैच (1998) के पुरातन छात्र एवं प्रतिष्ठित इंजीनियर अशोक कुमार मंडल के असामयिक निधन पर विद्यालय परिवार द्वारा भावपूर्ण शोक सभा का आयोजन किया गया।
शोक सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य, आचार्यगण, कर्मचारी एवं विद्यार्थियों ने दिवंगत आत्मा के  लिए श्रद्धांजलि दी तथा दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से उनकी पावन आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
 स्वर्गीय अशोक कुमार मंडल विद्यालय के प्रथम मैट्रिक बैच (1998) के मेधावी, अनुशासित एवं संस्कारवान छात्र थे। उन्होंने अपने जीवन में अभियंता के साथ साथ पूर्व विधायक प्रत्याशी, समाजसेवी रूप में उल्लेखनीय पहचान बनाई तथा विद्यालय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहे। उनका असामयिक निधन विद्यालय परिवार एवं पुरातन छात्र समुदाय के लिए अपूरणीय क्षति है।
अंत में विद्यालय परिवार ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने की प्रार्थना की।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button