बुलंदशहर

एआरटीओ नीतू शर्मा ने ओवरलोड ट्रकों से क्षतिग्रस्त सड़क का किया निरीक्षण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
पहासू। थाना क्षेत्र के सोमना–पहासू मार्ग पर ओवरलोड ट्रकों के आवागमन से सड़क जर्जर हो गई है, जिससे नगला खेड़ा के स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि भारी क्षमता वाले ट्रकों के कारण सड़क लगातार क्षतिग्रस्त हो रही है। बरसात में सड़क की स्थिति और खराब होने से दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है। सूचना पर एआरटीओ नीतू शर्मा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान विभागीय कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button