गाजियाबाद

चुनावी आहट के साथ लोनी में बढ़ी सियासी हलचल

होर्डिंग-पोस्टरों से ताकत दिखाने में जुटे टिकट के दावेदार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

लोनी गाजियाबाद : विधानसभा चुनाव में भले ही अभी समय हों, लेकिन लोनी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आने लगी हैं। विभिन्न दलों से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे संभावित दावेदार आमजन के बीच अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कवायद में जुट गए हैं। शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और मुख्य मार्गों पर बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग लगाकर अपनी राजनीतिक सक्रियता का संदेश देने की पूरी कोशिश की जा रही है।
क्षेत्र में चर्चा है कि जो चेहरे बीते वर्षों में सार्वजनिक गतिविधियों में कम दिखाई देते थे, वे भी अब लगातार जनसंपर्क, सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता और प्रचार-प्रसार के माध्यम से खुद को सक्रिय नेता के रूप में प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहे हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि टिकट की दौड़ में अपनी दावेदारी मजबूत दिखाने के लिए यह रणनीति अपनाई जा रही है।
कुछ संभावित प्रत्याशी सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में भागीदारी बढ़ा रहे हैं, तो कई अपने समर्थकों के माध्यम से पूरे विधानसभा क्षेत्र में प्रचार सामग्री लगवा रहे हैं। जिस तेजी से पोस्टर और होर्डिंग लगाए जा रहे हैं, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में चुनावी माहौल और अधिक गर्माएगा। हालांकि अंतिम फैसला राजनीतिक दलों के शीर्ष नेतृत्व के हाथ में होगा कि किसे चुनावी मैदान में उतारा जाए।
जनता की कसौटी पर खरा उतरना होगी सबसे बड़ी चुनौती
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि चुनावी मौसम आते ही जनसंपर्क अभियान तेज होना भारतीय लोकतंत्र की सामान्य राजनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा बन चुका है। लेकिन अब मतदाता पहले की तुलना में अधिक जागरूक हैं और केवल प्रचार सामग्री या बड़े-बड़े दावों के आधार पर निर्णय लेने के बजाय पिछले पांच वर्षों के कार्यों, क्षेत्र में मौजूदगी और जनसमस्याओं के समाधान को भी महत्व दे रहे हैं।
ऐसे में संभावित प्रत्याशियों के सामने सबसे बड़ी चुनौती केवल अपनी तस्वीरें और होर्डिंग लगाने की नहीं, बल्कि जनता के बीच विश्वसनीयता स्थापित करने की होगी। अंततः चुनावी मैदान में वही सफल होगा जो संगठन का विश्वास जीतने के साथ-साथ मतदाताओं की अपेक्षाओं पर भी खरा उतरेगा। इसके साथ ही मतदाताओं का एक बड़ा वर्ग वर्तमान जनप्रतिनिधियों से छुटकारा पाने व नये चेहरे पर दांव लगाने की तैयारी में है लोगों का मानना है कि यहां के जनप्रतिनिधि एक दूसरे की टांग खिंचाई करते हुए क्षेत्र के विकास कार्यों में अड़चन डाल रहे हैं जिसके चलते आम नागरिक परेशान हैं इस सब के चलते लोनी में बदलाव होने की चर्चा को भी अब बल मिलने लगा है आने वाले समय में क्या होगा यह कहना मुश्किल है

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button