खैरथल

खैरथल नगर परिषद को मिला नया उपसभापति

सुमित रोघा ने 25 वोट हासिल कर दर्ज की जीत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
खैरथल। खैरथल नगर परिषद में उपसभापति पद के लिए हुए चुनाव में सुमित रोघा ने जीत हासिल कर नगर परिषद के नए उपसभापति बनने का गौरव प्राप्त किया। उपसभापति पद के लिए हुए मतदान में सुमित रोघा को सर्वाधिक 25 मत प्राप्त हुए।
चुनाव में उपसभापति पद के लिए सुमित रोघा, अर्जुन दास और कर्ण सिंह चौधरी मैदान में थे। मतदान के बाद हुई मतगणना में सुमित रोघा के पक्ष में 25 वोट पड़े। वहीं अर्जुन दास को 19 मत प्राप्त हुए, जबकि कर्ण सिंह चौधरी को 1 वोट मिला। मतगणना पूरी होने के बाद सुमित रोघा को विजयी घोषित किया गया।
सुमित रोघा की जीत के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए मिठाई खिलाई और जीत की शुभकामनाएं दीं। नगर परिषद परिसर के बाहर भी समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
गौरतलब है कि इससे पहले नगर परिषद सभापति पद के चुनाव में भी मुकाबला बेहद रोमांचक रहा था। अब उपसभापति पद के चुनाव में सुमित रोघा की जीत के बाद नगर परिषद में नई सभापति-उपसभापति जोड़ी के साथ शहर के विकास कार्यों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। स्थानीय लोगों और पार्षदों की नजर अब आगामी दिनों में नगर परिषद की कार्यप्रणाली और शहर के विकास से जुड़े मुद्दों पर रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button