बरेली

फर्जीवाड़े पर CMO की बड़ी कार्रवाई

जरीफापुर के अर्बन हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त, मौके पर पहुंचे डॉ. लईक कुरैशी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय बरेली ने जरीफापुर स्थित अर्बन हॉस्पिटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए उसका पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
प्रबंधक/संचालक फिरोज अहमद को समस्त चिकित्सीय गतिविधियां बंद कर भर्ती मरीजों को जिला अस्पताल/जिला महिला अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। अवैध पैथोलॉजी लैब व ऑपरेशन थिएटर पहले ही सील किया जा चुका है।
CMO ने सीलिंग के आदेश डॉ. लईक कुरैशी को दिए आदेश की प्रतिलिपि में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी/नोडल अधिकारी पंजीकरण डॉ. लईक कुरैशी को अस्पताल को सील करना सुनिश्चित करने और कृत कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए गए थे, जिनके नेतृत्व में मौके पर कार्रवाई की गई। साथ ही डॉ. अमित कुमार (नोडल आयुष्मान भारत), अपर निदेशक स्वास्थ्य, जिलाधिकारी, एसएसपी और थाना अध्यक्ष किला को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button