बरेली

अधिवक्ता परिषद की गोष्ठी में हिंदी के विकास क्रम पर व्याख्यान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। हिंदी दिवस पखवाड़ा के अंतर्गत अधिवक्ता परिषद ब्रज इकाई बरेली ने जिला कार्यालय पर विचार संगोष्ठी आयोजित की।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता शिरीष मल्होत्रा रहे। उन्होंने स्वतंत्रता से पूर्व और स्वतंत्रता के बाद हिंदी के सम्पूर्ण विकास क्रम पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमपाल सिंह एडवोकेट ने की, जबकि संचालन कार्यक्रम संयोजक वरिष्ठ नोटरी अधिवक्ता अनुज कांत सक्सेना ने किया। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राजीव वर्मा एडवोकेट ने दी।
इस दौरान संरक्षक राजेंद्र प्रसाद मम्मा, ईश्वरी प्रसाद वर्मा, पूरन लाल प्रजापति, प्रभारी जिला शासकीय अधिवक्ता रीतराम राजपूत, दिगंबर पटेल, सुनील पांडे, अवधेश शर्मा, सचिन जायसवाल, संतोष श्रीवास्तव सहित करीब 80 से अधिक अधिवक्ता मौजूद रहे। अंत में जिलाध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button