बरेली

बरेली में 13 होटल-गेस्ट हाउस और दुकानों पर बुलडोजर की तैयारी

नोटिस चस्पा होते ही मचा हड़कंप, कब्जेदारों को 15 दिन की मोहलत; खुद नहीं हटाया तो नगर निगम करेगा ध्वस्तीकरण

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम की कार्रवाई फिर तेज होने जा रही है। निगम ने 13 होटल, गेस्ट हाउस और दुकानों समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। संबंधित स्थलों पर नोटिस चस्पा होते ही कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।
नगर निगम ने अतिक्रमणकारियों को 15 दिन की मोहलत देते हुए स्वयं अवैध कब्जा हटाने के निर्देश दिए हैं। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित अवधि में स्वयं कब्जा न हटाने पर निगम पुलिस बल के साथ ध्वस्तीकरण करेगा और कार्रवाई का खर्च भी संबंधित कब्जेदारों से ही वसूला जाएगा।
नोटिस लगते ही खलबली
जिन प्रतिष्ठानों पर नोटिस लगे हैं, वहां कारोबारियों में खलबली है। उनका कहना है कि वर्षों से कारोबार कर रहे हैं, अचानक कार्रवाई से रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। कई लोगों ने अधिकारियों से समय देने और दोबारा जांच की मांग की है।
महिलाओं में चिंता, बोलीं- अब अल्लाह के भरोसे,
कार्रवाई की आशंका के बीच मौके पर मौजूद महिलाओं ने कहा कि परिवार की रोजी-रोटी इन्हीं दुकानों पर निर्भर है। नोटिस के बाद भविष्य को लेकर चिंता है। भावुक होते हुए एक महिला ने कहा, “अब अल्लाह के भरोसे हैं।”
फिलहाल प्रभावित लोगों के पास अपनी आपत्तियां और दस्तावेज पेश कर राहत मांगने के लिए 15 दिन का समय है। अब निगाहें नगर निगम की अगली कार्रवाई पर टिकी हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button