रामपुर शाहबाद

तिरंगा यात्रा की तैयारियों में जुटी भाजपा, मंडल बैठक में बनी रणनीति

विधानसभा व मंडल स्तर की तिरंगा यात्रा की रूपरेखा पर हुआ मंथन

 कार्यकर्ताओं से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। आगामी तिरंगा यात्रा को लेकर भाजपा नगर मंडल की बैठक भाजपा कार्यालय वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश बाबू गुप्ता के प्रतिष्ठान पर आयोजित की गई। बैठक में विधानसभा एवं मंडल स्तर पर निकाली जाने वाली तिरंगा यात्रा की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में तिरंगा यात्रा के आयोजन, मार्ग, जनसंपर्क अभियान एवं अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सुरेश गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही आमजन को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में मंडल अध्यक्ष ठाकुर नरेंद्र सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि मनीष शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अनुभव शर्मा, नामित सभासद अमित चंद्रवंशी, नगर विमल जोशी, शोभित शर्मा, नामित सभासद अर्पित वशिष्ठ, प्रदीप प्रजापति, अर्जुन सिंह, एड. रोहित कुमार, धर्मपाल सिंह यादव, वीरेंद्र सिंह, धीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button