रामपुर शाहबाद

नवागत बीईओ ने की संकुलों की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
रामपुर शाहबाद। शाहबाद में गुरुवार को नवागत खंड शिक्षा अधिकारी बबीता सिंह की अध्यक्षता में एआरपी एवं संकुल प्रभारियों की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक संकुल की समीक्षा करते हुए विभाग की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
 कहा कि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं ऑनलाइन कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने फैमिली आईडी, ईको क्लब नोटिफिकेशन अपलोड, यू-डायस कार्य, नामांकन में अंतर की स्थिति, एमडीएम से संबंधित प्रारूप, समर्थ ऐप पर शिक्षक उपस्थिति, स्मार्ट क्लास के प्रभावी संचालन तथा विद्यार्थियों की डिजिटल उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से दिशा-निर्देश दिए।साथ ही सभी विद्यालयों में लंबित कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समयबद्ध तरीके से पूरा कराने का आह्वान किया। बैठक में एआरपी मोईन मियां, मीडिया प्रभारी जफर बेग, खालिद खान, अफजाल खान, आलोक मिश्रा, अजीम खान, भुजवीर सिंह, अजय सिंह, विवेक पाण्डेय, नरसिंह आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button