साहेबगंज
वरुण कुमार ने21वे जिला कृषि पदाधिकारी ने पदभार लिया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले के21वें जिला कृषि पदाधिकारी के रूप में वरुण कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान कृषि पदाधिकारी प्रमोद एक्का ने उन्हें पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण करने के बाद वरुण कुमार ने बताया कि जिले में धान की आच्छादन85 फीसद बेहतर हुआ है।हमारी प्राथमिकता इसे शत प्रतिशत करना है।किसान शत प्रतिशत धान का आच्छादन करें।उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी के मामले में निदेशक सख्त हैं।प्रवर्तन दल नियमित रूप से जांच-छानबीन करके कड़ी कार्रवाई कर रही है।साथ ही किसानों को समय पर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना भी उनकी प्राथमिकता होगी।वही मौके पर जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी राहुल कुमार,आत्मा निदेशक मंटू कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



