हापुड़

यात्रियों से भरी बस चलाते समय ड्राइवर को आया दौरा

ड्राइवर को उपचार देते यात्रियों का वीडियो वायरल....

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

हापुड़ (यूपी) – हापुड में रोडवेज बस चलाते समय ड्राइवर को आया मिर्गी का दौरा । यात्रियों से भरी बस के चालक की अचानक बिगड़ी तबियत । हाइवे पर दर्जनों यात्रियों में मची अफरा-तफरी । रोडवेज बस के चालक को अचानक पड़ा था मिर्गी का दौड़ा । काफी दूर तक लहराकर चलती रही रोडवेज बस , यात्रियों ने खुद चलती बस को किया बंद। दर्जनों यात्रियों ने बस से कूदकर बचाई अपनी जान । चलती बस में ड्राइवर को उपचार देते यात्रियों वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल । हापुड़ नगर क्षेत्र  का मामला ।

हापुड़ में सवारियों से भरी कौशांबी डिपो की एक रोडवेज बस में उस समय हड़कंप मच गया, जब बस चालक को अचानक दौरा पड़ गया।इस दौरान चालक के पास बैठी सवारी ने तत्परता दिखाते हुए चालक को संभाला और बस का इग्निशन स्विच को बंद करते हुए बस को रोका।इसके बाद परिचालक व अन्य सवारियों ने चालकको प्रथम उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती किया,गनीमत रही इस दौरान बड़ा हादसा होने से टल गया ।

जानकारी के अनुसार मामला बुधवार की दोपहर का है जब कौशांबी डिपो की एक रोडवेज बस हापुड बस स्टैंड से चलकर दिल्ली की ओर जा रही थी , जैसे ही बस लगभग तीन किलोमीटर दूर सेंचुरी के पास पहुंची तो अचानक चालक की तबीयत बिगड़ गई और उसे दौरा पड़ गय।बस में मौजूद सवारियों में हड़कंप मच गया।चालक के पास बैठी सवारी ने तुरंत बस का इग्निशन स्विच बंद करते हुए बस को रोक दिया और चालक को संभाला, उसके बाद बस में सवार सभी यात्री बस से नीचे उतर गए , गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जिसके बाद बस के कंडक्टर ने चालक को अस्पताल पहुंचाया । हालांकि इस दौरान किसी राहगीर ने इस घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया में वायरल कर दिया ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button