बुलंदशहर
पुलिसिया कार्रवाई से विपक्ष को डराने का प्रयास 2027 के चुनाव में जनता देगी मुंहतोड़ जवाब : अर्चना पंडा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बुलन्दशहर : उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस द्वारा विपक्षी नेताओं की आवाज दबाने के प्रयासों पर उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना पंडा, ने कड़ा एतराज जताया है अपनों के साथ चाय पर चर्चा कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए तीखा हमला बोला अर्चना पंडा, ने आरोप लगाया कि शासन और पुलिस प्रशासन फर्जी मुकदमों के जरिए उन्हें रोकने का प्रयास कर रहे है उन्होंने कहा कि प्रदेश की मौजूदा सरकार की मंशा विपक्ष के नेताओं पर एकतरफा और दमनकारी कार्रवाई करने की है जनता विभिन्न समस्याओं से परेशान और पीड़ित है लेकिन जब भी उनके हक और अधिकार की बात उठाई जाती है तो इनाम के तौर पर सरकार पुलिस का इस्तेमाल कर मुकदमे दर्ज करवा देती है महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, ने स्पष्ट किया कि विपक्ष पर हो रही इस तरह की दमनकारी कार्रवाई को आसानी से भुलाया नहीं जाएगा इसका करारा जवाब प्रदेश की जनता और विपक्ष 2027 के आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार को देंगे सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि तानाशाही और डर का माहौल बनाकर जनहित की आवाज को नहीं दबाया जा सकता इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारे लगाकर अपनी एकजुटता प्रकट की ।



