साहेबगंज

विधायक निशात आलम ने मंत्री दीपक बिरुआ से की मुलाकात

बरहरवा में अपील मोटेशन की तकनीकी समस्या से कराया अवगत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज बरहरवा पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक निसात आलम ने शुक्रवार को झारखंड सरकार में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के कैबिनेट मंत्री दीपक बिरुआ से मुलाकात की।इस दौरान उन्होंने साहिबगंज जिले के बरहरवा अंचल में अपील मोटेशन में हो रही तकनीकी समस्या से मंत्री को अवगत कराया।जानकारी के अनुसार बरहरवा अंचल में लगभग 200अपील मोटेशन पेंडिंग हैं। मोटेशन नहीं होने की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों के माध्यम से विधायक को प्राप्त हुई।विधायक ने अंचलाधिकारी तथा कर्मचारियों से बात की तो पता चला कि झारखंड सरकार द्वारा जारी अंचलाधिकारी के ऑनलाइन लोगिन में अपील मोटेशन के बाद जारी होने वाले शुद्धि पत्र में क्रेता एवं विक्रेता का ऑप्शन नहीं आ रहा है।इस कारण जमीन खरीद-बिक्री करने वाले का नाम स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।इसी वजह से बरहरवा अंचल में पिछले महीने से अपील मोटेशन लंबित पड़ा हुआ है।हालांकि रेगुलर मोटेशन हो रहा है, लेकिन अपील मोटेशन में अंचलाधिकारी के लॉगिन की समस्या के कारण कई लोगों का मोटेशन नहीं हो पा रहा है,जिससे लोगों का जरूरी काम भी प्रभावित हो रहा है।मंत्री ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश पूरे मामले को लेकर विधायक निसात आलम ने बताया कि विभागीय मंत्री ने संबंधित विभाग के सचिव को तुरंत निर्देश दिया है कि इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि लोगों को मोटेशन में समस्या न हो।मंत्री के आश्वासन के बाद विभागीय सचिव को समस्या का समाधान जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया गया है।विधायक ने उम्मीद जताई कि समस्या का समाधान ससमय कर लिया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button