साहेबगंज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा में रक्तदान शिविर आयोजित

प्रबंधक आलोक रंजन ने किया रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मुख्य शाखा साहिबगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।शिविर की शुरुआत स्टेट बैंक के प्रबंधक आलोक रंजन ने रक्तदान की।उन्होंने सभी से अपील की कि रक्तदान करने के लिए आगे आएं।उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से कोई नुकसान नहीं होता। जिस तरह बैंक में हम पैसा रखते हैं और जरूरत के समय उसे निकालते हैं,उसी तरह जब ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध होगा तो जरूरतमंदों की सहायता की जा सकेगी और जीवन बचाने का कार्य हो सकेगा।इस शिविर में स्टेट बैंक के10कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
रक्तदान करने वालों में आलोक रंजन,कनक कुमारी,दीपक राय, अंबुज कुमार,अपूर्व सिंह,कमलेश यादव एवं अन्य शामिल थे।इस रक्तदान शिविर को आयोजित करने में सदर अस्पताल रक्त अधिकोष के संचारक सत्येंद्र कुमार एवं स्टेट बैंक के युवा कर्मचारी तथा उमा अमृता फाउंडेशन के सदस्य पवन गुप्ता का प्रमुख योगदान रहा।ये दोनों कई दिनों से बैंक में अवेयरनेस कार्यक्रम आयोजित कर रहे थे और स्टाफ को रक्तदान के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे।शिविर में उमा अमृता फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत शेखर भी मौजूद रहे।साहिबगंज रक्त अधिकोष से मुख्य टेक्नीशियन मोहम्मद अजहर, चंदन कुमार चौधरी,शुभम कुमार, सुबोध कुमार,हरी एवं विजय कुमार उपस्थित थे,सभी मिलकर इस रक्त संग्रहण की प्रक्रिया को संपन्न कराया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button