साहेबगंज

विद्या भारती विद्यालय में 10 करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान का आयोजन

छात्र-छात्राओं ने लिया नशा मुक्त रहने का संकल्प

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज विद्या भारती विद्यालय, जमुनादास केदारनाथ चौधरी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के वंदना कक्ष में ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था के द्वारा 10 करोड़ नशा मुक्त प्रतिज्ञा महाअभियान का आयोजन किया गया।प्रतिज्ञा महाअभियान का शुभारंभ ब्रह्मा कुमारीज़ संस्था की ब्रह्म कुमारी बहनें बरखा,आराधना बिंदु एवं विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या किरण कुमारी गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता,ओंकार एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्प अर्पित कर की गई।दीप प्रज्वलन के पश्चात विद्यालय के सभी भैया,बहन एवं आचार्य ने एक स्वर में नशा मुक्त रहने एवं समाज को नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया।ब्रह्मा कुमारीज़ की बहनों ने इस अवसर पर नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।उन्होंने बच्चों को आध्यात्मिक शक्ति, सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर नशे से दूर रहने का आह्वान किया।विद्यालय की वरिष्ठ आचार्या किरण कुमारी गुप्ता ने कहा कि इस तरह के अभियान से बच्चों में जागरूकता आती है और वे समाज में नशा मुक्ति के संदेशवाहक बनते हैं।वही कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक,शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।पूरे कार्यक्रम का संचालन अनुशासन एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button