उत्तर प्रदेशराजनीतिराष्ट्रीय

अंबेडकरनगर को सीएम योगी का तोहफा

गोविंद साहब मेला को घोषित किया राजकीय मेला, लोगों में दिखा उत्साह

अंबेडकरनगर । अंबेडकरनगर को सीएम योगी ने बड़ा तोहफा दिया। उन्होंने यहां लगने वाले गोविंद साहब मेला को राजकीय मेला घोषित किया। उनके एलान के बाद लोगों में खासा उत्साह दिखा।
यूपी के अंबेडकरनगर में शुक्रवार को गोविंद साहब मेला परिसर में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम में पहुंचे सीएम ने सबसे पहले गोविंद साहब मठ में पूजा की। इसके बाद मंच पर पहुंचे।
मंच से संबोधित करते हुए सीएम योगी ने गोविंद साहब मेले को राजकीय मेला घोषित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आने वाला गोविंद साहब मेला राजकीय मेले के रूप में आयोजित होगा। घोषणा होते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने खुशी जताई।
बताते चलें कि गोविंद साहब का मेला लंबे समय से क्षेत्र की प्रमुख धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान रहा है। राजकीय मेला घोषित होने के बाद इसके आयोजन और व्यवस्थाओं को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। इस घोषणा से मेले के विकास और सुविधाओं के विस्तार का रास्ता खुलने की संभावना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button