बरेली
पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में मनाई गई ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 84वीं वर्षगांठ
नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : रिठौरा स्थित पीएन दीवान पब्लिक स्कूल में ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ की 84वीं वर्षगांठ उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में विशेष प्रार्थना सभा और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ के ऐतिहासिक महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी द्वारा 9 अगस्त 1942 को शुरू किया गया यह आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम की अंतिम और सबसे निर्णायक लड़ाई थी। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से कहा कि वे देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।
इस मौके पर शिक्षक राजेंद्र कुमार सक्सेना, खूबकरन लाल, सुलभ अग्रवाल, रेहान खान, अनिल राय, दीपिका बनर्जी, ममता शंखधार, सोनम कश्यप, शीतल साहू, रूबी, संजना सक्सेना, शिवानी कश्यप, राधा कश्यप, विमला शर्मा एवं नीलिमा दुबे मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।


