सिंगरौली

जनसुनवाई में एसपी षियाज़ के.एम. ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

मौके पर दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश, महिला शिकायतों को दी गई प्राथमिकता

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

सिंगरौली। आमजन की समस्याओं के त्वरित और निष्पक्ष निराकरण के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिंगरौली में मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. (भा.पु.से.) ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी शिकायतें सुनीं।
जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में आवेदकों ने जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, अपराध संबंधी शिकायतों सहित अन्य समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया, जबकि अन्य शिकायतों में निष्पक्ष जांच कर समय-सीमा में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए राजपत्रित अधिकारियों और चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए।
जनसुनवाई में महिला फरियादियों की शिकायतों को विशेष प्राथमिकता दी गई। महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा उनकी काउंसलिंग कर समस्याओं को समझा गया तथा प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, प्रभारी नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर ललित बैरागी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक षियाज़ के.एम. ने कहा कि पुलिस विभाग आमजन की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है और शिकायतों के समाधान के लिए पारदर्शी एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। सिंगरौली पुलिस आमजन की सुरक्षा और विश्वास बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button