संभल
स्वदेशी व्यापारी कुंभ को सफल बनाने की बनाई रणनीति।
अखिल भारतीय उधोग व्यापार मंडल की बैठक का आयोजन।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
संभल : स्वदेशी व्यापारी कुंभ के चलते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल जनपद संभल की ओर से शहर के प्रमुख व्यापारियों ने मोहम्मद अजीम उर्फ अज़्ज़ा, के प्रतिष्ठान पर एक बैठक का आयोजन कर लखनऊ में होने वाले प्रदेश स्तरीय स्वदेशी व्यापारी कुंभ की तैयारी करते हुए रणनीति बनाई और जनपद संभल से अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों को आगामी माह सिंतम्बर की तीन तारीख को लखनऊ में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए ले जाने का निर्णय लिया इस दौरान मुख्य रूप से हाजी एहतेशाम, नाजिम सैफी, फुरकान वारसी, मोहम्मद जुहेब, मोहतासिम राजा, सलमान खान, बिट्टू वारसी, दानिश खान, हाजी अशरफ, शालीमार अतीक अहमद, रेहान वारसी, व मीडिया प्रभारी अजीम अब्बासी, सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।



