भरत पुर

थैलैसीमिया पीडित बच्चों और गम्भीर रुप से पीड़ित रोगी की मददगार बने 23 रक्तदाता

महिला अन्नू जोशी ने रक्तदान कर दिया मानवता का परिचय

रक्तकोष फाउन्डेशन की पहल पर आपनाघर सेवा समिति के सौजन्य से आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भुसावर कस्बे में आज 12 अगस्त बुधवार को स्वतंत्रता सेनानी केहरी सिंह पाण्डेय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जहां रक्तदान शिविर का मुख्य उद्देश्य थैलेसीमिया पीड़ित बच्चो के शरीर में प्राकृतिक रुप से खून नहीं बनता है, कि कमी को पूरा करने के लिए सीएचसी पर रक्तकोष फाउन्डेशन की पहल पर अपना घर सेवा समिति के सहयोग 23 रक्त दाताओं ने रक्तदान शिविर में बढ़ चढ़कर पुनित कार्य में अपनी भागीदारी निभाई गई। वहीं सीएचसी पर रक्तकोष फाउन्डेशन के ब्रांड एंबेसडर अरविंद मित्तल व जिला अध्यक्ष एवं सीएचसी भुसावर के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर चन्द्रशेखर पाण्डेय, रक्त कोष फाउन्डेशन के जिला प्रभारी मोहन जोशी और अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार बन्सल ने जानकारी देते हुए बताया कि भुसावर कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों और गंभीर रूप से पीड़ित रोगी के रक्त की आपूर्ति हेतू रक्तदान शिविर का आयोजन का शुभारम्भ पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली, चिकित्सा प्रभारी डॉ0 दीपक शर्मा, रक्त कोष फाउन्डेशन के ब्रांड एंबेसडर अरविन्द मित्तल, अपना घर सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार बन्सल, आरबीएम भरतपुर के डां पुनीत ओझा, संजू वाला शर्मा आदि ने फीता काट कर किया। वही रक्तदान शिविर में भुसावर सहित आसपास कि ग्रामीण अंचल के 23 रक्तदाताओ जिनमें महिला अन्नू जोशी, नगर पालिका भुसावर के निवर्तमान पार्षद लक्ष्मीकान्त ( हौला) पाण्डेय, पार्षद अमर सिंह जाटव आदि सहित युवाओं ने पहुंचकर अपने रक्त का दान किया‌। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित हुए रक्तदान शिविर में आरबीएम भरतपुर जिले की मेडिकल टीम में शामिल डॉ0 अनुज देशवाल, संजू वाला शर्मा, प्रेमसिंह , उमेश अटेंडर, वीरेन्द्र द्वारा रक्त का संग्रहण किया गया। वही रक्तदान शिविर में अतिथियों ने कहा कि जीवन में किसी और का जीवन बचाना बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य होता है। रक्तदान करके हम लोगों को जीवन दान देने का कार्य करते हैं। और उन्होंने भरोसा दिलाया की आपके द्वारा किये गए रक्तदान को पूरी तरह सुरक्षित उपयोग किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button