मथुरा
चिंता हरण महादेव मंदिर के आसपास चला स्वच्छता अभियान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा। बलदेव में सावन माह के अवसर पर चिंताहरण महादेव मंदिर के साथ साथ देवालयों एवं शिवालयों के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान मंगलवार को चलाया गया। उपजिलाधिकारी महावन प्राजक्ता त्रिपाठी,खंड विकास अधिकारी नेहा रावत ने चिंता हरण महादेव मंदिर को जाने वाले मार्गों एवं मंदिर के आसपास चल रहे सफाई अभियान का निरीक्षण किया। एसडीएम ने सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सावन माह में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, ऐसे में मंदिर परिसर और आने-जाने वाले सभी मार्गों पर साफ-सफाई, जलभराव तथा अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। उपजिलाधिकारी प्राजक्ता त्रिपाठी ने बताया कि शिवालयों के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत चिंताहरण महादेव मंदिर क्षेत्र का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान पंचायत सचिव सहित संबंधित कर्मचारी मौजूद रहे।



