बोकारो

मनरेगा में उत्कृष्ट कार्य के लिए नावाडीह बीडीओ हुए सम्मानित

बोकारो जिला में नावाडीह प्रखंड को मिला पहला स्थान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतर्गत उत्कृष्ट वित्तीय प्रबंधन व महत्वपूर्ण मानदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नावाडीह प्रखंड को जिला स्तर पर पहला स्थान प्राप्त हुआ है।
इस उपलब्धि पर बुधवार को उपायुक्त अजय नाथ झा द्वारा नावाडीह बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर प्रमुख पूनम देवी, उप प्रमुख हरिलाल महतो, मुखिया विश्वनाथ महतो, नरेश कुमार विश्वकर्मा, किरण देवी, गायत्री देवी, उमेश महतो, सांसद प्रतिनिधि जयलाल महतो, सुरेश, महतो, जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष सोनाराम हेंब्रम, आजसू प्रखंड अध्यक्ष मिश्रीलाल महतो, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष योधि महतो, जेएलकेएम प्रखंड अध्यक्ष देवनारायण महतो आदि लोगों ने बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम को बधाई दी है।
बीडीओ ने कहा कि यह सम्मान पूरे प्रखंड के लिए गौरव की बात है। उन्होंने आगे भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट उपलब्धियां हासिल करने की बात कही।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button