मथुरा

मथुरा में कृष्ण जन्माष्टमी से पहले ही बढ़ गई लड्डू गोपाल और झूलों की बिक्री 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। ब्रज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। श्रावण में जहां लड्डू गोपाल की बिक्री बढ़ गई है। वहीं शृंगार पोशाक और पूजा सामग्री की दुकानों पर बाल गोपाल के लिए रंग-बिरंगे झूले और पालने सज गए हैं। दुकानों पर भगवान के वस्त्र, मुकुट, बांसुरी, आभूषण आदि सामग्री की मांग बढ़ गई है। श्रावण मास में झूला उत्सव के चलते श्रद्धालु अपने घरों में लड्डू गोपाल को झूला झुलाते हैं। इसके चलते जन्माष्टमी से पहले ही लड्डू गोपाल के शृंगार और झूलों की बिक्री ने जोर पकड़ लिया है। बाहर से आने वाले श्रद्धालु लड्डू गोपाल के लिए पोशाक और शृंगार सामग्री खरीद रहे हैं। उधर, श्रावण मास होने के चलते पालने और झूलों की बिक्री भी तेज हो गई है। इससे कारोबारियों के चेहरे पर रौनक दिख रही है। बाजार में लड्डू गोपाल के लिए लकड़ी, पीतल, चांदी के झूले उपलब्ध हैं। इनमें फूलों से सजे झूले, पालना झूले और आकर्षक रंगों वाले छोटे-बड़े तरह-तरह के झूले श्रद्धालुओं को खूब लुभा रहे हैं। दुकानों पर मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, हार, कंठी, पायल और शृंगार सामग्री की तमाम वैरायटी भी मौजूद हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button