बरेली
रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर सपा ने दी श्रद्धांजलि
"शौर्य और बलिदान अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है" - शुभलेश यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी की जयंती पर समाजवादी पार्टी बरेली के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव रहे। अध्यक्षता छेदा लाल लोधी और संचालन रोहित राजपूत ने किया।
पदाधिकारियों ने रानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि रानी अवंती बाई का शौर्य और बलिदान हर पीढ़ी को अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा देता है। उन्होंने अंग्रेजों के सामने झुकने के बजाय मातृभूमि के लिए अदम्य साहस दिखाया। उनका जीवन देशभक्ति और त्याग की गाथा है। नई पीढ़ी को ऐसे महान व्यक्तित्वों से परिचित कराना जरूरी है।
महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी, सभासद राजेश अग्रवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख नरेश सोलंकी ने भी विचार रखे। संयोजक धर्मपाल लोधी ने कहा कि गोष्ठी का उद्देश्य युवाओं को रानी के आदर्शों से प्रेरित करना है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



