साहेबगंज
झारखंड की जनता के हक और अधिकार के लिए लड़ते रहेगी झामुमो,विधायक एमटी राजा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की पार्टी आंदोलन की उपज है।उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार यहां के खनिज संपदा को लूटने का प्रयास कर रही है,इसके लिए विभिन्न कानून पारित कर रही है जो की झारखंडी नागरिकों को खोखला करने जैसा है।विधायक ने कहा उन्हें यह पता होना चाहिए कि पार्टी आंदोलन की उपज है,इसलिए आंदोलन पार्टी के रग-रग में है।पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर झारखंड में आंदोलन की रूपरेखा तैयार होगी।उन्होंने आगे कहा कि पूरे देश के अधिकांश राज्य झारखंड के खनिज संपदा से संचालित हैं,और अब झारखंड के लोगों के राजस्व को क्षति पहुंचाने का प्रयास केंद्र की भाजपा सरकार कर रही है।झामुमो ने स्पष्ट किया है कि वह झारखंड की जनता के हक और अधिकार के लिए सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी।



