बोकारो

नावाडीह प्रखंड में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। नावाडीह प्रखंड क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार को बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रखंड के सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण कर उसे सलामी दी गई। स्वतंत्रता दिवस समारोह की शुरुआत प्रखंड सह अंचल कार्यालय में सुबह 9:05 बजे हुई, जहां प्रखंड प्रमुख पूनम देवी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।मौके पर सीओ अभिषेक कुमार बीडीओ प्रशांत कु हेंब्रम उपस्थित रहे।
इसके उपरांत कृषि भवन में बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम,भूषण +2 हाई स्कूल में सुमन कुमार, मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय में राजीव रंजन तिवारी,तहसील भवन में सीओ अभिषेक कुमार,नावाडीह थाना में प्रभारी अमित कुमार सोनी,पेंक थाना में नीतीश कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ राकेश भारती,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में वार्डन प्रिया कुमारी, देवी महतो इण्टर महाविद्यालय में प्राचार्य दिनेश प्रसाद,कृषक पाठशाला नावाडीह में बासुदेव शर्मा,आहरडीह पंचायत भवन में गायत्री देवी, बाराडीह पंचायत भवन में प्रदीप वर्मा,खरपीटो में नंदलाल नायक,सहरिया में रेशमी देवी ,नावाडीह में किरण देवी ,जेएलकेएम पार्टी के प्रखंड कार्यालय में विधायक जयराम कुमार महतो,आजसू पार्टी कार्यालय में यशोदा देवी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय पलामू में वीरेंद्र महतो,ने झंडा तोलन किया।
साथ ही मुख्यमंत्री उत्कृष्ट बालिका विद्यालय ,कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय एवं गांधी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के बच्चो द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक प्रभात फेरी निकाली गयी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button