भरत पुर

सम्मानः गांव रणधीरगढ़ विद्यालय परिसर मे भवन निर्माण कराने वाले भामाशाह परिवार का सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भुसावर । उपखण्ड भुसावर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रणधीरगढ़ परिसर मे हॉल निर्माण कराने वाले भामाशाह परिवार का विद्यालय परिवार की और से भामाशाह प्रेमलता सैन की अध्यक्षता मे सम्मान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार की और से भामाशाह रणधीरगढ़ निवासी स्व. बाबू लाल सैन की पत्नी प्रेमलता व उनके पुत्र महावीर एवं लक्ष्मीकांत सहित पुत्रवधूओ का माला साफा,शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। वक्ताओ ने कहा भामाशाहों द्वारा विद्यालय मे हॉल का निर्माण कराकर नेक कार्य किया, विद्यालय के बच्चे हॉल मे बैठकर अध्ययन कर सकेंगे। ऐसे भामाशाहो को आगे आकर पुनीत कार्य करने चाहिए। भामाशाह महावीर ने बताया लम्बे समय से उनके पिता स्व. बाबू लाल विद्यालय मे एक हॉल बनवाने की चाह रखते थे, लेकिन विपरीत परिस्तिथियों के चलते शुभ कार्य हो नहीं सका, उनकी माताजी द्वारा पहल करते हुए हॉल निर्माण के निर्णय को समस्त गांव व परिवार सराह रहा है। यहां वक्ताओ ने कहा कि धनवान लोगो के बच्चे निजी विद्यालयों मे पढ़ लेते है लेकिन गरीब के बच्चे कहां जाए। इसलिए उन्होंने परिवार की राय लेकर ये निर्णय लिया। इस मौके पर कार्यवाहक संस्था प्रधान अशोक सिंह गुर्जर, ब्रजेश कुमार शर्मा, समय सिंह मीणा, दीपचंद निशा, दिग्विजय सिंह, सुनीता सिंह, सरपंच राधेश्याम शर्मा, सुनील धाकड़, मधुबाला, प्रीती,आदि मौजूद रहे।
गौरतलब है गांव में संचालित विद्यालय मे भवन की पर्याप्त व्यवस्था न होने से बच्चो को लंबे समय से असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के समाधान के लिए भामाशाह परिवार द्वारा 30*25 का हॉल निर्माण कराकर विद्यालय परिवार को सौप दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button