साहेबगंज
राजस्व एवं भू-अर्जन योजनाओं की मासिक समीक्षा
राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता व गति लाने का निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला अंतर्गत राजस्व विभाग के कार्यों की मासिक समीक्षात्मक बैठक उपायुक्त दीपक कुमार दूबे की अध्यक्षता में समहरणालय सभागार में आयोजित की गई।बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा निर्धारित लक्ष्यों के विरुद्ध राजस्व प्राप्ति एवं कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की गई।बैठक की शुरुआत में वाणिज्य कर विभाग द्वारा वार्षिक लक्ष्य 9009.00 लाख के विरुद्ध 3549.41 लाख रुपये 35.82 राजस्व प्राप्ति की जानकारी दी गई।उत्पाद विभाग ने 1022.00 लाख रुपये की राजस्व प्राप्त कर 33.77% लक्ष्य प्राप्त किया। परिवहन विभाग ने 32.85% राजस्व प्राप्त किया,राजमहल नगर पंचायत ने 51.78% तथा बरहरवा नगर पंचायत 47.44% लक्ष्य प्राप्त की।मत्स्य विभाग द्वारा 58.24% तथा विद्युत बोर्ड द्वारा 38.94% लक्ष्य प्राप्त किया गया।उन्होंने अंचलावार ऑनलाइन जाति, निवास,आय एवं ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र आवेदनों की लंबित स्थिति की समीक्षा की गई।विभिन्न सेवाओं में लंबित 10,296 आवेदन 30 दिनों से अधिक समय से लंबित हैं।जाति प्रमाण-पत्र,आय प्रमाण-पत्र तथा स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदन इसमें शामिल हैं।उपायुक्त के द्वारा सभी संबंधित अंचलाधिकारियों एवं पदाधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया । बैठक के दौरान भू-लगान एवं भू-सेस,दाखिल-खारिज, परिशोधन,एवं भूमि अधियाचना से संबंधित मामलों की भी गहन समीक्षा की गई।उपायुक्त ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि राजस्व संग्रहण से जुड़ी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता एवं त्वरित निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर आम जनता तक पहुँच सके।उन्होंने भू अर्जन से संबंधित मामले में राष्ट्रीय राजमार्ग NH80 पैकेज 02 के मुआवजा भुगतान एवं संरचना वृक्ष हेतु पदाधिकारियों को शीघ्र भुगतान करने का निर्देश दिया गया।वही बैठक में उप विकास आयुक्त सतीश चंद्रा,अपर समाहर्ता विजय कुमार,सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी,अंचलाधिकारी समेत कार्यकारी एजेंसी उपस्थित थे।



