साहेबगंज
गंगा मिशन कोलकाता साहिबगंज की ओर से फलदार वृक्षों का वितरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज गंगा मिशन कोलकाता साहिबगंज की ओर से वृक्षारोपण सह फलदार वृक्ष वितरण का कार्य किया जा रहा है।इसके तहत 17 अगस्त,सोमवार सुबह 10:30 बजे भारतीय रोड स्थित बाबूलाल नंदलाल बोहरा ट्रस्ट परिसर में वृक्ष वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इसमें राजकीय कन्या मध्य विद्यालय बंगाली टोला,नगर पालिका कन्या मध्य विद्यालय साहिबगंज की छात्राओं के बीच एवं तलाब मध्य विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच फलदार वृक्षों का वितरण किया गया।नगर परिषद की उपाध्यक्ष विनीता देवी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।उन्होंने सभी स्कूलों के बच्चों को फलदार वृक्ष अपने हाथों से प्रदान किए।पेड़ लगाने के महत्व पर दी जानकारी इस अवसर पर गायत्री परिवार के कल्याण श्रीवास्तव,संजीव चौधरी,ओम प्रकाश सिन्हा,पूर्व वार्ड सदस्य बासुकीनाथ यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।वही कार्यक्रम में शिक्षिका रानी झा ने विद्यार्थियों के बीच पेड़ लगाने के महत्व पर अपनी बात रखी।


