साहेबगंज

सदर प्रखंड में विकसित भारत VBG-राम जी योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिला के सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को सदर बीडीओ सह सीओ बासुकिनाथ टुडु की अध्यक्षता में विकसित भारत VBG-राम जी योजना का एक दिवसीय प्रशिक्षण सह उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन बीडीओ सह सीओ बासुकिनाथ टुडु ने दीप प्रज्वलित कर किया।प्रशिक्षण में प्रोजेक्टर के माध्यम से संपूर्ण ग्राम में VBG-राम जी योजना को प्रभावी बनाने,ग्रामीणों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराने,जल संचयन से संबंधित योजना,एवं बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजना का चयन करने तथा ग्राम सभा को प्रभावी बनाने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।बताया गया कि 1 जुलाई से संपूर्ण देश में VBG-राम जी योजना चालू है।इसके तहत लोगों को 125 दिनों का काम मिलेगा।इसमें 60% केंद्र और 40% राज्य सरकार पैसा मजदूरों को देगी,साथ ही बताया गया कि योजना को धरातल पर कैसे उतारा जाए।प्रखंड स्तर के बाद 20 अगस्त 2026 से पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा,जिसमें जनप्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।कार्यशाला में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी,सहायक अभियंता व कंप्यूटर सहायक ने योजना को प्रभावी बनाने के लिए विस्तृत जानकारी दी।वही इस मौके पर प्रखंड क्षेत्र के सभी मुखिया,पंचायत सचिव,सहायक अभियंता,कनीय अभियंता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button