हापुड़
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएम यूवा योजना की बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
हापुड । सीएम युवा योजना की समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कविता मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक में योजना के अंतर्गत युवाओं के पंजीकरण, प्रशिक्षण, कौशल विकास एवं रोजगार/स्वरोजगार से जुड़ाव की स्थिति की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी कविता मीणा ने निर्देश दिए कि लाभार्थियों को समय से ऋण उपलब्ध कराने, बैंकों के साथ समन्वय और प्रशिक्षण संस्थानों की प्रगति पर ध्यान दिया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक युवाओं को योजना से जोड़ा जाए, आवेदनों का त्वरित निस्तारण किया जाए और प्रशिक्षण के बाद रोजगार उपलब्ध कराने पर विशेष फोकस रखा जाए। उन्होंने कहा कि सी एम योजना जिले के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



