मथुरा
बांकेबिहारी दर्शन आई महिला श्रद्धालु की चढ़ते बेहोश होकर मौत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। वृंदावन में श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आई एक 60 वर्षीय महिला श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतका की पहचान शालिनी सिक्का निवासी मधुबन, दिल्ली के रूप में हुई है। श्रद्धालु महिला के साथ आई केयरटेकर रेखा ने बताया शालिनी सिक्का बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद गेट नंबर 4 की ओर सीढ़ियां चढ़ रही थीं, तभी अचानक उनकी स्वास्थ्य स्थिति खराब होने लगी। मंदिर के बाहर चबूतरे पर बैठते ही वह अचेत होकर गिर पड़ीं। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों और एंबुलेंस की मदद से उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर पवन शर्मा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।



