साहेबगंज

साहिबगंज महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह का वीर कुंवर सिंह समूह ने किया भव्य स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज महाविद्यालय के नवनियुक्त प्राचार्य डॉ.रणजीत कुमार सिंह का वीर कुंवर सिंह समूह के सदस्यों द्वारा भव्य सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया।इस समूह में महाविद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र भी शामिल हैं।सदस्यों ने आज प्राचार्य कक्ष में उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर पूर्ववर्ती छात्रों ने एक स्वर में कहा कि हम सभी के साथ-साथ सभी शिक्षा प्रेमियों के लिए यह गर्व का विषय है कि डॉ.रणजीत कुमार सिंह जैसे अनुभवी शिक्षाविद् महाविद्यालय के प्राचार्य बने हैं।छात्रों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में महाविद्यालय का चौमुखी विकास होगा और महाविद्यालय नई ऊंचाइयों को छुएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button