साहेबगंज

आकांक्षी प्रखंड एवं जिला कार्यक्रम की जमीनी प्रगति का जायजा लेने पहुंचे नीति आयोग के सलाहकार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज नीति आयोग के सलाहकार अनुराग सिंह द्वारा आज आकांक्षी प्रखंड एवं आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जिले में कराए जा रहे विकास कार्यों एवं विभिन्न Key Performance Indicatorsसे संबंधित प्रगति का जमीनी स्तर पर भ्रमण कर जायजा लिया गया।भ्रमण के क्रम में अनुराग सिंह ने सर्वप्रथमUMS पुरबटोला मंडरो,इसके बाद आंगनवाड़ी केंद्र माथाडीह तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तेतरिया का निरीक्षण किया।उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से शिक्षा,स्वास्थ्य,पोषण सहित विभिन्न निर्धारित सूचकांकों में हुई प्रगति की जानकारी ली तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं अपेक्षित परिणाम सुनिश्चित करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षण के दौरान विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था,आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों एवं लाभुकों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं तथा स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति का अवलोकन किया गया।उन्होंने सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के लाभुकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा विकास कार्यों में गुणवत्ता एवं निरंतरता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।वही मौके पर जिला योजना पदाधिकारी अनूप कुमार एवं आकांक्षी प्रखंड फेलो मनीष कुमार सहित संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button