भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। भारत रत्न से सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी का जयंती समारोह पूर्वक स्थानीय बिनोद बिहारी महतो स्टेडियम में आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता नावाडीह प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष डा0 मोहम्मद जलालुद्दीन ने किया।
समारोह को संबोधित करते हुए मोहम्मद जलालुद्दीन ने कहा कि वर्तमान केन्द्र सरकार हमेशा कांग्रेस को कोसने का कार्य करती है।
राजीव गांधी ने अपने कार्यकाल के दौरान जिला स्तर पर नवोदय विद्यालय स्थापित किया है जिससे शिक्षा ग्रहण कर लाखों युवा विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जबकि वर्तमान केन्द्र सरकार शिक्षण संस्थानों को बंद कर कर रही है जो सरासर देश की अवाम के साथ अन्याय है। बोकारो जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रकीब आलम ने अपने संबोधन में कहा कि आज जो भारत में पंचायत राज व्यवस्था है वो राजीव गांधी की देन है।उनका सोच था कि जब तक गांवों का विकास नहीं होगा तब तक भारत देश का विकास होना असंभव है। समारोह में राजेंद्र प्रसाद सिंह, मनोज कुमार गुप्ता, रोशन लाल महतो सलीम अंसारी हकीमुद्दीन अंसारी मनोवर अंसारी मुंशी राय लाल मोहम्मद ने भी संबोधित किया। मनोज कुमार गुप्ता के धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत समारोह समाप्त हुआ।


