बोकारो

खैराचतर बीट कार्यालय में वन सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न

बैठक में लिए गए कई अहम निर्णय

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। कसमार प्रखंड के खैराचतर स्थित वन विभाग के कार्यालय परिसर में आज बुधवार को वन सुरक्षा समिति जेएफएमसी एवं वनकर्मियों के साथ एक संयुक्त बैठक केंद्रीय अध्यक्ष विष्णु चरण महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक में निष्क्रिय वन समितियां का पुनर्गठन कर पुन: सक्रिय करने सहित विभाग एवं समितियों के बीच बेहतर तालमेल बनाकर वनों की सुरक्षा बढ़ाने एवं जंगली हाथियों एवं अन्य जानवरों से आमजन की सुरक्षा व बेहतर एहतियात बरतने तथा ग्रामीणों को जागरूक करने सभी समितियों का निष्क्रिय बैंक खाता को फिर से सक्रिय करने बीट कार्यालय खैराचतर कर्मियों के आवास ,कार्यालय का मरम्मत एवं रंग रोगन करने के संबंध में आवश्यक विचार विमर्श किए गए। बैठक में मुख्य रूप से सुरेश कुमार टुडू, गंगाधर महतो, राहुल कुमार महतो, मनोज सिंह ,ठाकुर दास महतो ,राजेश महतो, लगन महतो, देवलाल महतो, रिखीलाल महतो, शनि कुमार महतो, दुर्गा चरण महतो, जगदम्ब महतो ,निरंजन महतो ,महेश कुमार आदि शामिल थे। वन सुरक्षा समिति की अगली बैठक 25.8.2026 को भस्की में आयोजित की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button