
लखनऊ। लखनऊ में पति ने अफसर पत्नी और बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी। गुरुवार दोपहर वह कार से आईसीआईसीआई बैंक पहुंचा और फोन करके पत्नी दिव्या मिश्रा को आॅफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उनसे बातचीत की, फिर गोली मारकर भाग गया।
लखनऊ में गुरुवार को बड़ी वारदात सामने आई है। पति ने अपनी बैंक अफसर पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद घर गया वहां पर बीमार बहन को भी गोली मार दी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गुरुवार दोपहर उसने आईसीआईसीआइ बैंक के बाहर पत्नी दिव्या मिश्रा को फोन करके आॅफिस से बाहर बुलाया। थोड़ी देर उससे बातचीत की, फिर गोली मार दी। मृतक बहन का नाम शीबा बाजपेई है। वहीं, पुलिस को मानस के घर से एक तमंचा और दो पिस्टल मिली है। साथ ही घर से मिले मोबाइल फोन भी जांच के लिए कब्जे में लिए हैं।
आवाज सुनकर बैंककर्मी और आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। महिला को पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। जिस बैंक अफसर की हत्या हुई, उसका नाम दिव्या मिश्रा है। वह आईसीआईसीआइ बैंक में असिस्टेंट मैनेजर थी। वह आलमबाग में रहती थी। उसने एक साल पहले पति मानस से तलाक लेने के लिए कोर्ट में अपील दायर की थी।
मानस का घर हुसड़िया चौराहे के पास किराए पर है। फास्ट फूड दुकान के मालिक लवकुश ने बताया कि करीब 12:30 बजे मानस अचानक वहां आए। वह पसीने से भीगे हुए थे। अंदर जाने के बाद उन्होंने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।
कुछ देर बाद अंदर से आवाज आई। मानस की बहन भी उनके साथ रहती थी। इसके बाद पता चला कि मानस ने बहन को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। लवकुश ने बताया कि उसे इससे ज्यादा जानकारी नहीं है। मानस के माता-पिता नहीं हैं और वह रइक बैंक में काम करता था।
वह पसीने से भीगा हुआ था। अंदर जाने के बाद कमरे का दरवाजा बंद कर लिया और बहन को गोली मार दी। फिर खुद को भी गोली मार ली। सुसाइड से पहले आरोपी ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाया था। इसमें लिखा था- मैंने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया था। अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है। उसकी बहन प्रज्ञा और उनके पति भरत यादव को सब कुछ पता है।
वहीं, आईजी लखनऊ अपर्णा कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि आईसीआईसीआई बैंक के बाहर मानस मिश्रा ने अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर अपनी बहन को गोली मार दी और उसके बाद सुसाइड कर ली।



