बरेली

एसडीएम मीरगंज ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षा लगाने के निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। उप जिलाधिकारी मीरगंज निधि शुक्ला ने तहसील मीरगंज के ग्राम रहपुरा जागीर में प्राथमिक विद्यालय एवं ग्राम मीरापुर में कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने रसोईघर, भोजन की गुणवत्ता, पीने का पानी, शौचालय, साफ-सफाई एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं, उनके लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएं। ग्राम मीरापुर में कम्पोजिट विद्यालय में उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर भोजन किया, जिसकी गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों से वार्ता कर उन्हें अच्छी पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के अध्यापक व कर्मचारी उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button