दिल्लीबॉलीवुडमनोरंजन

स्टार प्लस पर जल्द आएगा ‘इंडिया के टॉप 1%’, अनिल कपूर संभालेंगे गेम शो की कमान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली। स्टार प्लस जल्द ही नया गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ लेकर आ रहा है। अभिनेता अनिल कपूर इस शो को होस्ट करते नजर आएंगे। शो में रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी परिस्थितियों, पैटर्न और सामान्य समझ पर आधारित सवालों के जरिए प्रतिभागियों की सोचने और अनुमान लगाने की क्षमता परखी जाएगी।

शो के एक एपिसोड में 100 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे और कुल 13 दौर में उन्हें एक करोड़ रुपये तक की इनामी राशि जीतने का मौका मिलेगा। हर दौर के साथ चुनौती का स्तर और रोमांच बढ़ता जाएगा।

इस शो की खासियत यह भी होगी कि दर्शक घर बैठे JioHotstar के प्ले अलॉन्ग फीचर के जरिए वास्तविक समय में खेल का हिस्सा बन सकेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ शो देखते हुए दर्शक खुद भी सवालों के जवाब देकर अपनी समझ को परख सकेंगे।

अनिल कपूर अपने खास अंदाज, हास्य और ऊर्जावान प्रस्तुति से शो में मनोरंजन का तड़का लगाएंगे। ‘इंडिया के टॉप 1%’ जल्द ही स्टार प्लस और JioHotstar पर प्रसारित किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button