दिल्ली

11 वर्ष की योग प्रतिभा देवांगी लालवानी का हुआ विशेष सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

नई दिल्ली। सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) द्वारा भगवान श्री झूलेलाल के पावन चालीहा महोत्सव के 37वें दिन श्रद्धा, संस्कृति और प्रतिभा का अनूठा संगम देखने को मिला। वर्ष 2013 की मिस इंडिया एवं फिल्म अभिनेत्री सिमरन आहूजा भगवान श्री झूलेलाल के दर्शन करने चालीहा महोत्सव में पहुंचीं। उनके पहुंचने पर सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया के संस्थापक अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सुरेश केसवानी तथा सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) के अध्यक्ष अशोक लालवानी ने उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर मात्र 11 वर्ष की आयु में योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर इतिहास रचने वाली सिंधी समाज की होनहार बेटी देवांगी लालवानी को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। देवांगी की उपलब्धि को समाज की युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया गया।कार्यक्रम के दौरान सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया (उत्तर भारत) के अध्यक्ष एवं मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक लालवानी ने अभिनेत्री सिमरन आहूजा को मीडिया प्रेस क्लब महाराष्ट्र की अध्यक्षा मनोनीत करने की घोषणा किया। इसका प्रमाण पत्र गुलाबी आंदोलन की अध्यक्षा रेहाना परवीन ने उन्हें प्रदान किया।
सिंधु समाज दिल्ली (पंजीकृत) के अध्यक्ष जगदीश नागरानी, महासचिव नरेश बेलानी सहित समाज के समस्त पदाधिकारियों ने सिमरन आहूजा का पाखड़ पहनाकर एवं सम्मान कर अभिनंदन किया। चालीहा महोत्सव के दौरान धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता, युवा प्रतिभाओं के सम्मान और समाज की नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं ने भगवान श्री झूलेलाल के जयघोष के साथ महोत्सव को श्रद्धा और उत्साह से मनाया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button