पाकुड़

सितपुर और लकड़ापहाड़ी में 63 केवी ट्रांसफॉर्मर स्थापित, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति

63 kV transformers installed in Sitpur and Lakdapahadi; villagers to get improved power supply.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के सितपुर गांव में लंबे समय से खराब हो रहे 25 केवी ट्रांसफॉर्मर की समस्या का समाधान कर दिया गया है। ग्रामीणों की लगातार परेशानी को देखते हुए अध्यक्ष जुली हेंब्रम के सहयोग से सितपुर और लकड़ापहाड़ी गांव के लिए 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफॉर्मर उपलब्ध कराया गया है।‌बताया गया कि सितपुर गांव में पूर्व से 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ था, जिससे बार-बार खराबी आने के कारण ग्रामीणों को बिजली संकट का सामना करना पड़ता था। इसी ट्रांसफॉर्मर से लकड़ापहाड़ी गांव का एक टोला भी जुड़ा हुआ था। दोनों गांवों में बिजली आपूर्ति का दबाव अधिक रहने के कारण ट्रांसफॉर्मर पर अतिरिक्त भार पड़ता था। इस वजह से सितपुर के ग्रामीण भी लंबे समय से परेशानी का सामना कर रहे थे। ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए अध्यक्ष जुली हेंब्रम की पहल और सहयोग से 63 केवी क्षमता का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है। नया ट्रांसफॉर्मर सितपुर गांव में स्थापित किया गया है। इससे सितपुर के साथ-साथ लकड़ापहाड़ी गांव के संबंधित टोले में भी बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने पर खुशी जताते हुए कहा कि लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या से अब राहत मिलने की उम्मीद है। ग्रामीणों ने अध्यक्ष जुली हेंब्रम के प्रति आभार जताते हुए कहा कि नए ट्रांसफॉर्मर से बार-बार होने वाली बिजली बाधित होने की समस्या में कमी आएगी और नियमित विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से नए ट्रांसफॉर्मर का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की भी मांग की, ताकि भविष्य में तकनीकी खराबी के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button