अमरोहा
गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसान परेशान, फसलों में भारी नुकसान
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर। पहाड़ों पर लगातार हो रही तेज बारिश के कारण गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से हसनपुर तहसील क्षेत्र के गंगा किनारे बसे गांवों में किसानों की चिंता बढ़ गई है। गंगा का पानी खेतों में पहुंचने से धान, गन्ना समेत अन्य फसलों में जलभराव हो गया है, जिससे किसानों की फसलो को भारी नुकसान है।
गांव सिरसा गुर्जर, गंगानगर, सिरसा गुर्जर की मढ़ियों, सतेड़ा और सतेड़ा की मढ़ैयों समेत आसपास के क्षेत्रों में गंगा का पानी खेतों तक पहुंच गया है। कई स्थानों पर पानी किसानों के घरों के नजदीक तक पहुंच गया है। खेतों में पानी भरने से फसलें बर्बाद होने के साथ ही पशुओं के चारे की समस्या भी बढ़ गई है।
किसानों का कहना है कि लगातार जलस्तर बढ़ने से उनको परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर फसलों के नुकसान का सर्वे कराने तथा किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।





