
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर। व्यवस्था परिवर्तन जन जागरण अभियान के तहत रविवार को ग्राम दौलतपुर कला एवं बिड़ला शिव मंदिर परिसर में जन जागरण सभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
ग्रामीण ने व्यवस्था परिवर्तन जन जागरण अभियान को अपना समर्थन देने की बात कही।
सभा में भारत राष्ट्रीय सेवक संघ के राष्ट्रीय एवं जिला स्तर के पदाधिकारियों ने विचार रखते हुए कहा कि आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाकर उनके समाधान का प्रयास किया जाएगा। वक्ताओं ने लोगों से जागरूक होकर व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव के लिए एकजुट होने का आह्वान किया।
इस मौके पर धीरज सिंह, उदयवीर सिंह, पवन, जिलाध्यक्ष बिजनौर हरसिल गुर्जर, जिलाध्यक्ष अमरोहा दीपक गुर्जर, पम्पी गुर्जर, महेंद्र सिंह, अंकित गुर्जर, राजेंद्र सिंह, ब्रह्मपाल सिंह, सत्येंद्र सिंह, जोगिंदर सिंह, अजब सिंह, इंदर सिंह, मोहित, भीष्म सिंह, चंद्रपाल सिंह, राजवीर सिंह सहित आदि लोग मौजूद रहे।



