बुलंदशहर

दो अन्तर्जनपदीय शातिर चोर गिरफ्तार 

कब्जे से चोरी किये बैट्री, इन्वर्टर, मॉनिटर, कॉपर तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध असलहा कारतूस बरामद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
शिकारपुर : अहमदगढ एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अहमदगढ़ पुलिस द्वारा 02 शातिर चोरों को खैलिया गेट के पास से चोरी किये बैट्री, इन्वर्टर, मॉनिटर, कॉपर तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल एवं अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया अभियुक्तों की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना अहमदगढ़ पर मुअसं- 285/2026 धारा 3/25 शस्त्र अधि. पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्तों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है गिरफ्तार अभियुक्तों वीरेन्द्र उर्फ वीपी सिंह पुत्र श्रीपाल निवासी ग्राम दानगढ थाना डिबाई जनपद बुलन्दशहर, वीरेन्द्र उर्फ सुरेन्द्र पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बुलन्दशहर हाल निवासी वीर वाला मौहल्ला बेगमाबाद थाना मोदीनगर जनपद गाजियाबाद बरामदगी का विवरण दो बैट्री, एक इन्वर्टर, एक मॉनिटर, दो अवैध तमंचे मय दो जिन्दा कारतूस, एक टीवीएस स्टार स्पोर्ट मोटरसाइकिल रजि. न. UP13-AF-0683 घटना में प्रयुक्त तीन किलो 500 ग्राम कॉपर का तार गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के चोर है जिनके द्वारा जनपद बुलन्दशहर एवं आस पास के जनपदों में घूमफिर कर जगह चिन्हित कर रात्रि में चोरी कर लेते है तथा चोरी किये सामान को बेचकर आर्थिक लाभ कमाते है गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा बरामद बैट्री, मॉनिटर को दिनांक 22/06/2026 को थाना अहमदगढ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सोरखा से चोरी किया था जिसके सम्बन्ध में थाना अहमदगढ पर मुअसं-251/26 धारा 305 बीएनएस पंजीकृत है गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 29/07/2026 को थाना अहमदगढ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम अहमदगढ से ई-रिक्शा की बैट्री चोरी कीं थी जिसके सम्बन्ध में थाना अहमदगढ पर मुअसं-268/26 धारा 305(a) बीएनएस पंजीकृत है गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 24/07/2026 को थाना पहासू क्षेत्रान्तर्गत पहासू-छतारी रोड पर स्थित पैट्रोल पम्प के सामने से जनरेटर का ओडिनेटर व ट्रैक्टर की बैट्री चोरी कीं थी जिसके सम्बन्ध में थाना पहासू पर मुअसं-246/26 धारा 305(a)/331(2) बीएनएस पंजीकृत है गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम वरुण शर्मा थानाध्यक्ष थाना अहमदगढ़, एस आई सुनील कुमार, एस आई अनिल कुमार, एस आई जीत सिंह, एस आई रंजीत कुमार, संदीप कुमार, मौ. नबी, ।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button