बुलंदशहर

शानो-शौकत और धूमधाम से निकली भव्य श्री राम बारात 

जगन्नाथ रथ यात्रा एवं महाकाली तांडव नृत्य रहे शोभायात्रा के विशेष आकर्षण 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  श्री राम की भव्य बारात धूमधाम और हर्षोल्लास उमंग पूर्वक निकाली गई। शोभा यात्रा में शामिल माता महाकाली जी का तांडव नृत्य और भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा झांकियों ने राम बारात में चार चांद लगा दिए। हजारों दर्शकों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी कर राम बरात का जोर दार स्वागत किया।
श्री राम लीला अभिनय मंडल के तत्वावधान में नागेश्वर मंदिर स्थित रामलीला मैदान में राम बारात का शुभारंभ लगभग आठ बजे विधि-विधान पूर्वक किया गया।
राम-लक्ष्मण की झांकी का शुभारंभ ललित कुमार ने,भरत शत्रुघ्न की झांकी का मनोज गर्ग बुक सेलर ने, दशरथ की झांकी का थाना प्रभारी सुखबीर सिंह ने, वशिष्ठ विश्वामित्र झांकी का राजेश गोयल ने जगन्नाथ रथ झांकी का राजेन्द्र प्रसाद आढ़ती रज्जू भैया ने, और काली जी की झांकी का शुभारंभ पंकज ने पूजा अर्चना करके किया।
राम जी का स्वरूप कविश ने, लक्ष्मण का यज्ञ ने,भरत का ने तथा शत्रुघ्न का स्वरूप अर्थव ने धारण कर समूचे दर्शकों को मोह लिया। राजा दशरथ के रूप में मनोज कुमार गुप्ता उर्फ मंत्री जी ने, विश्वामित्र के रूप में लवी ने जमकर लुभाया।
शोभा यात्रा में रोहित निखिल एंड म्यूजिकल ग्रुप हापुड़ द्वारा प्रस्तुत महाकाली तांडव नृत्य, और जगन्नाथ रथ यात्रा जन जन के आकर्षण का केंद्र बने रहे। कस्बे के मशहूर जय हिन्द बैंड ने बारात में धार्मिक गाने लय सुर में गाते हुए समूचे वातावरण को राममय बनाने में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी। राम बारात रामलीला स्टेज़ से भावसी रोड़, जहांगीराबाद चौराहा बुलंदशहर बस स्टैंड मेन बाजार स्याना सिकंदरा मौहल्ला गुलावठी वाल्मीकि चौक भावसी रोड़ होते हुए मध्य रात्रि में पुनः स्टेज़ पर पहुंची। भगवान श्री राम की आरती उतार प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।  मंडल अध्यक्ष योगेश कुमार अग्रवाल के आवास पर सभी बरातियों और सहयोगियों को जलपान भोजन प्रसादी ग्रहण कराई गई। जगन्नाथ रथ यात्रा में श्रृद्धालुओं को शुद्व धी का बूंदी प्रसाद वितरित किया जाता रहा।
राम बारात में थाना प्रभारी सुखबीर सिंह , कस्बा चौकी इंचार्ज सौबरन सिंह लखावटी चौकी इंचार्ज रामेश्वर दयाल शर्मा मय  भारी पुलिस फोर्स कड़ी चौकसी बनाये रहे।
व्यवस्थाओं में योगेश कुमार अग्रवाल, पुनीत सिंघल  नितिन सिंघल मनीष सिंघल ध्रुव कुमार सिंघल निखिल सिंघल एडवोकेट,सचिन वर्मा राजीव कौशल राजेश गर्ग टीनू,मंगलसेन शर्मा ललित शर्मा टीटू सर्राफ, नवीन जिंदल,  चिंटू कंसल , नवनीत गुप्ता, सचिन अग्रवाल, पवन सैनी गौरव गोयल  हरेंद्र लोधी कशिश सिंघल संजय सिंघल आदि ने उल्लेखनीय सहयोग किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button