बरेली
काशीराम जी के परिनिर्वाण दिवस पर बीएसपी कार्यकर्ता लखनऊ रवाना

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / फतेहगंज पश्चिमी । मान्यवर कांशीराम जी के 20वें परिनिर्वाण दिवस पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मीरगंज विधानसभा के सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता बसों से रवाना हुए। मीरगंज विधानसभा प्रभारी अनार सिंह सागर एवं विधानसभा अध्यक्ष सर्वेश कुमार के नेतृत्व में फतेहगंज पश्चिमी, मीरगंज, शाही, शीशगढ़, शेरगढ़ के कार्यकर्ता रवाना हुए। बरेली जिला अध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह ने झुमका चौराहे पर हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। पार्टी हाईकमान के निर्देश पर सभी ने लखनऊ पहुंचकर कांशीराम साहब को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर वरिष्ठ नेता जितेंद्र कुमार, नगर अध्यक्ष अहसान रजा अंसारी, सेक्टर अध्यक्ष मोहन स्वरूप, विधानसभा महासचिव इंद्रपाल, वरिष्ठ नेता पंकज सागर उर्फ गौरव सिंह, सेक्टर अध्यक्ष मुकेश सागर, डॉ. फूल सिंह, समाजसेवी मोहम्मद हसीब अंसारी, धर्मेंद्र कुमार, ओम प्रकाश, सुमित कुमार, अमन, सुमित, रमेश पाल सिंह, ओंकार सिंह आदि मौजूद रहे।


