बरेली
बरेली में 10 से 25 अक्टूबर तक अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्ड धारकों को मिलेगा निःशुल्क खाद्यान्न

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । जिला पूर्ति अधिकारी मनीष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद बरेली के समस्त अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों को एनएफएसए के तहत माह अक्टूबर 2026 के सापेक्ष 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर 2026 तक निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि अंत्योदय योजनान्तर्गत प्रति कार्ड 21 किग्रा गेहूं, 14 किग्रा चावल (कुल 35 किग्रा खाद्यान्न) एवं पात्र गृहस्थी के अंतर्गत प्रति यूनिट 02 किग्रा गेहूं व 03 किग्रा चावल (कुल 05 किग्रा) का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
वितरण की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 होगी, जिस दिन आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से आवश्यक वस्तुएं प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण संपन्न किया जाएगा। उचित दर विक्रेताओं द्वारा वितरण का कार्य प्रातः 08.00 बजे से 12.00 बजे तक एवं दोपहर 02.00 बजे से सायं 06.00 बजे तक किया जाएगा।


