झुंझुनू

भामाशाह ने किया निर्माणाधीन तेजाजी मंदिर में सहयोग 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले के खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के नंगली सलेदी सिंह में स्थित माता अणची देवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की निदेशक राजबाला चाहर ने तेजाजी मन्दिर क्यामसर में सहयोग के तौर पर 51 हजार रुपए नगद व निर्माण सामग्री देने की घोषणा करने पर राष्ट्रीय जाट महासंघ ने स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला उपाध्यक्ष कैप्टन शिवप्रसाद चौधरी, बड़ाऊ ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार बगड़िया, ब्लॉक प्रभारी सुनिल काजला, जितेन्द्र मिठारवाल, मुबारिक सिंह बगड़िया, विकास दादरवाल ने तेजा भक्त एवं समाजसेवी राजबाला चाहर का शाॅल, साफा व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर प्रिंसिपल भंवरलाल सैनी ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता ओमप्रकाश सैनी ने किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विरेन्द्र क्यामसरिया ने शिक्षाविद् राजबाला चाहर का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बताया कि जनसहयोग से निर्माणाधीन क्यामसर में तेजाजी महाराज का मन्दिर भारत का सबसे बड़ा 165 फीट ऊंची शिखर का मन्दिर बनेगा, जिसमें सभी का तन-मन-धन से अच्छा सहयोग मिल रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button