गोड्डा
जेएसएलपीएस महिला कैडरों ने मानदेय बढ़ोतरी व 5 सूत्री मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
जिला कार्यक्रम प्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा। ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के अंतर्गत जेएसएलपीएस (JSLPS) गोड्डा में कार्यरत SHG, VO एवं पंचायत लेवल कैडरों ने मानदेय में बढ़ोतरी व 5 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। दौरान जिला कार्यक्रम प्रबंधक पदाधिकारी (JSLPS) को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में महिला कैडरों ने बताया कि वे वर्ष 2019-20 से न्यूनतम मानदेय पर निरंतर कार्य कर रही हैं। वर्तमान समय में उनका मानदेय एक दैनिक मजदूर की दिहाड़ी से भी काफी कम है, जिससे वे आर्थिक और मानसिक शोषण की शिकार हो रही हैं।
ज्ञापन के माध्यम से रखी गईं।
क्या है इनकी 5 मुख्य मांगें
डीबीटी द्वारा भुगतान: सभी कैडरों के मानदेय का भुगतान सीधे बैंक खाते में (DBT के माध्यम से) किया जाए। बीमा सुविधा: सभी महिला कैडरों को 20 लाख रुपये का बीमा प्रदान किया जाए। सरकारी अवकाश: प्रसव (डिलीवरी) एवं माहवारी के समय सरकारी अवकाश का लाभ दिया जाए। स्थायीकरण व आरक्षण: 60 वर्ष की आयु तक सेवा स्थायी की जाए और जेएसएलपीएस की नई बहालियों में कैडरों के लिए 50% का आरक्षण दिया जाए। सम्मानजनक वेतन: पंचायत लेवल के कैडर (जैसे CF/AW, AKS, APS, BGS आदि) को सम्मानजनक वेतन प्रदान किया जाए।



