
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। युवा पत्रकार दीपक कुमार का जन्मदिन साथी पत्रकारों और शुभचिंतकों ने केक काटकर मनाया।
हाफिजगंज क्षेत्र के रहने वाले दीपक कुमार पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में न्यूज वन इंडिया-1 के जिला संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं।
जन्मदिन समारोह में भारत समाचार के पत्रकार दीपक शर्मा, एबीपी न्यूज के भीम मनोहर, लाइव टाइम के पत्रकार दीपक श्रीवास्तव, दीपक गंगवार, टेलीग्राफ के एमडी लाल साहब और अरुण कुमार समेत कई पत्रकार मौजूद रहे। सभी ने केक काटकर बधाई दी।
इस दौरान कई आला अधिकारियों ने भी फोन पर बधाई दी। दीपक कुमार ने सभी का आभार जताया।




